अर्थशास्त्र और अर्थव्यवस्था के बीच संबंध सामान्य रूप से सिद्धांत और अभ्यास के रूप में देखा जा सकता है | अर्थशास्त्र में आर्थिक गतिविधियों से संबंधित सिद्धांतों, नियमों इत्यादि का वर्णन होता है, जबकि अर्थव्यवस्था में इन्हीं सिद्धांतों का व्यावहारिक प्रयोग किया जाता है|Economy
आर्थिक सिद्धांतों एवं नियमों की वास्तविक पारक अर्थव्यवस्था में ही होती है| जब हम किसी देश को उसकी समस्त आर्थिक क्रियो के संदर्भ में परिभाषित करते हैं तो उसे अर्थव्यवस्था कहते हैं, जैसे-भारतीय अर्थव्यवस्था, चीनी अर्थव्यवस्था एवं अमेरिकी अर्थव्यवस्था आदिEconomy
अर्थव्यवस्था के क्षेत्र ( Sectors of Economy)- अर्थव्यवस्था की आर्थिक गतिविधियों को निम्नलिखित श्रेणियां में बांटा जा सकता है-
प्राथमिक क्षेत्र(Primary Sector)- अर्थव्यवस्था का वह क्षेत्र जहां प्राकृतिक संसाधनों को उत्पादन के रूप में प्राप्त किया जाता है अर्थात इसके अंतर्गत अर्थव्यवस्था के प्राकृतिक क्षेत्र का लेखांकन किया जाता है, प्राथमिक क्षेत्र कहलाता है | इसे कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र भी कहा जाता है| इसमें निम्नलिखित क्रियो को शामिल किया जाता हैEconomy
1) कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र 2) वानिकी 3) मत्स्य पालन 4) खनन एवं उत्खनन